फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने अधिवक्ता भवन, आवास- दुकानों से खंगाली नगदी

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला स्थित पुरानी तहसील में गुरुवार रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। अधिवक्ता भवन व कर्मचारी के आवास व दुकानों के ताले तोड़कर चोर नगदी समेत सामान समेट ले गए।
विज्ञापन

सुबह घटना की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर नमूने लेकर साक्ष्य जुटाए।
कस्बा चौराहा के पास पुरानी तहसील है। तहसील परिसर में अधिवक्ता भवन है। गुरुवार की रात तहसील में चोरों ने धावा बोल दिया। अधिवक्ता भवन का ताला तोड़ चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

यहां पर कैश सेफ को तोड़ 35 हजार की नगदी, 4 हजार के अधिवक्ता कल्याण टिकट, 1050 के कोर्ट फीस टिकट पार कर दिए। इसी दौरान तीन अधिवक्ताओं के बक्सों के ताले तोड़ दिए।
इसके बाद चोरों ने संजय यादव की फोटो स्टेट की दुकान के शटर का ताला तोड़कर एक कैमरा, 5 हजार की नगदी, वहीं अजय की फोटो स्टेट की गुमटी का ताला तोड़कर 40 हजार की नगदी समेट ली।
इसी तरह शानू की गुमटी से चार हजार की नगदी उठा ले गए। कुछ दूरी पर तहसील के कर्मचारी माया के आवास पर धावा बोल दिया। आवास का ताला तोड़कर चोरों ने 62 हजार की नगदी पार कर दी।
सुबह मौके पर पहुुंचे अधिवक्ताओं ने ताले टूटे देखे। घटना की जानकारी अधिवक्ता संघ के मंत्री के प्रदीप द्विवेदी को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रदीप ने पुलिस को चोरी की सूचना दी।
कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। चोरी की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने लिए है। तहसील में हुई चोरी की घटना से अधिवक्ताओं में खासा रोष है।
अधिवक्ता संघ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए घटना के खुलासे की मांग की है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

हरदोई के संडीला में अधिवक्ता भवन की टूटी अलमारी दिखाता कर्मचारी। अमर उजाला- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें