हरदोई में पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी आलोक प्रियदर्शी। अमर उजाला
- फोटो : HARDOI
हरदोई में लोनार कोतवाली पुलिस ने मवेशी चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गुरुवार रात लोनार कोतवाली क्षेत्र के झालामऊ गांव निवासी गुड्डू के घर से उसकी भैंस चोरी कर ली गई थीं। पुलिस इस मामले में खुलासे के लिए लगी हुई थी।
सूचना पर लोनार कोतवाल राजेश कुमार राय ने शुक्रवार सुबह वीरसिंहपुर की पुलिया के पास एक बाइक सवार शाहजहांपुर के अल्लागंज थाना क्षेत्र के मौसरियानपुर गांव निवासी एजाज पुत्र पीरा और अल्लागंज निवासी आबिद पुत्र अलीद को गिरफ्तार कर लिया।
इनके कब्जे से छह बांके, एक रेती, एक तमंचा, दो कारतूस और पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि इससे पहले वह लोग हरपालपुर के सतौथा में, कासिमपुर के जगसेरवा से मवेशी चुरा चुके थे।
कई बार मवेशी चोरी करने के बाद वाहन में लादने में परेशानी होती थी तो मवेशियों को काट देते थे और इनका मांस बेच दिया जाता था।