फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो दुकानों से सामान पार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। चौकी से चंद कदम की दूर स्थित दो दुकानों से चोरों ने हजारों रुपये कीमत का सामान पार कर दिया। चोर एक दुकान से सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर तक ले गए और पुलिस को चोरी की भनक तक नहीं लगी। घटना से नाराज व्यापारियों ने पुलिस के रात गश्त पर सवाल उठाएं हैं। व्यापारियों का कहना है कि अगर पुलिस गश्त करती है, तो चोर घटना को अंजाम देकर कैसे भाग गए। पुलिस ने दुकानों में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर चौराहा के पास अमिरता निवासी अनिल सिंह की मोबाइल की दुकान है। पास में ही अल्लाहगंज के नरेश चंद्र गुप्ता की फुट वियर की दुकान है। रविवार रात चोरों ने छत पर चढ़कर अनिल की दुकान के जीने का दरवाजा तोड़कर 19 एंड्रॉयड फोन और गोलक में रखी नकदीी, चार सीसीटीवी कैमरा व डीवीआर पार कर दिए।
वहीं नरेश की दुकान के छत का जाल काटकर चोर दुकान से सामान उठा ले गए। सोमवार सुबह दुकानदारों को चोरी का पता चला। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस चौकी से चंद कदम दूर स्थित दुकानों में चोरी हो गई और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। आरोप है कि पुलिस रात गश्त में लापरवाही बरत रही है। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें