फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पत्नी के मायके जाने पर युवक ने फांसी लगा जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। विवाद के बाद पत्नी के मायके चले जाने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। फोरेंसिक टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला कटरा निवासी अशोक कुमार (35) पुत्र रामनाथ की हरदोई निवासी मोनी के साथ करीब 12 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। अशोक के तीन बच्चें हैं। युवक नशे का आदी था। बच्चों के मुताबिक बुधवार दोपहर को अशोक और पत्नी मोनी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर मोनी ने मायके में फोन करके भाई को बुलाकर शाम को सबसे छोटे बच्चे को साथ लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर बाद जब बच्चे स्कूल से छुट्टी होने पर घर पहुंचे तो देखा कि घर के पीछे के कमरे में पंखे से चादर के फंदे से अशोक का शव लटक रहा था। बच्चों के रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस और पत्नी को दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि अशोक नशे का आदी था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें