फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिल तोड़कर हंसती हो मेरा... गाना मोबाइल पर बजाकर युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो-36-शो​भित वर्मा। फाइल फोटो
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के आशा नगर में बुधवार सुबह युवक ने दिल तोड़कर हंसती हो मेरा, वफाएं मेरी याद करोगी गाना मोबाइल पर बजाकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मोबाइल पर बज रहे गाने के कारण अंदर आवाज न पहुंचने की आशंका पर परिजनों ने दस्तक दी। इसका जवाब न मिलने पर पुलिस बुलाई। दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के आशानगर निवासी शोभित वर्मा (21) शहर में स्वर्ण जयंती चौक पर मूंगफली का ठेला लगाते थे। पिता विजय वर्मा ने बताया कि बुधवार की सुबह शोभित सो कर उठने के कुछ देर बाद कमरे के अंदर चला गया। यहां उसने मोबाइल पर गाना बजा दिया। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शोभित की बहन रंजना को मां उर्मिला के साथ स्कूल जाना था। स्कूल ले जाने का कुछ सामान कमरे में रखा था। इस पर मां बेटी ने शोभित को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों को पहले लगा कि मोबाइल पर गाना बजने के कारण आवाज अंदर नहीं जा रही है।
दरवाजे पर दस्तक देने पर भी कोई जवाब न मिलने पर दरवाजे के सुराख से अंदर देखा, तो कुछ संदिग्ध नजर आया। इस पर यूपी 112 पर कॉल की गई। पुलिस टीम ने आकर दरवाजा तोड़ दिया, तो अंदर शोभित का शव गमछे के फंदे से लटकता मिला। देहात कोतवाल हरिनाथ ने बताया कि परिजनों ने फिलहाल किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं। घटना की वजह मालूम होने से भी इनकार किया है। इस सबके बाद भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें