फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चार से दिनों से गंगा नदी के पानी में हो रही बढ़ोतरी, पांचाल घाट पर चेतावनी बिंदु को छुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्र में हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से नदियों का जलस्तर बढ़ा है।
विज्ञापन

गंगा नदी में लगातार चार दिन से पानी में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रविवार को गंगा नदी का पानी फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर पहुंच गया है। रामगंगा और गर्रा नदियों के पानी में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नदियों के पानी में बढ़ोतरी से बाढ़ की आशंका बन गई है।
बारिश और बैराजों के पानी से नदियों के पानी में बढ़ोतरी हो रही है। गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 78,128 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 62,053 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अभी तक उत्तराखंड के नानकसागर बैराज और पीलीभीत के ड्यूनी बैराज से नदियों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। रविवार को नदियों के पानी के स्तर की ली गई रिपोर्ट में गंगा नदी का पानी फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर 136.60 मीटर पर पहुंच गया है। जो चेतावनी बिंदु पर है।
विज्ञापन

कन्नौज के मेहंदीघाट और हरदोई राजघाट पर गंगा नदी का पानी चेतावनी बिंदु से नीचे बह रहा है। रामगंगा नदी का पानी 134.05 मीटर पर आ गया है, जो चेतावनी बिंदु से नीचे है। गर्रा नदी का पानी शाहजहांपुर के मुमोक्ष आश्रम पर 143.80 मीटर पर बना हुआ है। गंगा नदी के पानी में लगातार चार दिन से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को गंगा नदी का पानी 136.55 मीटर, शुक्रवार को 136.45 मीटर, बृहस्पतिवार को 136.30 मीटर पर था।
विज्ञापन

-
बाढ़ जैसे स्थिति जिले में नहीं है, फिर भी तहसील शाहाबाद, सवायजपुर और बिलग्राम एसडीएम, तहसीलदार को अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा गया है। प्रभावित क्षेत्रों से लगातार जानकारी लिए जाने और बाढ़ की स्थिति से बचाव के सभी इंतजाम बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
-प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें