कृषि विभाग की ओर से जिले के कृषकों के पंजीकरण को दो
वाहनों को गुरुवार को डीएम रमेश मिश्र ने कलक्ट्रेट से झंडी दिखाकर रवाना
किया। उन्होंने कृषि अधिकारी को वाहनों से सभी ब्लाकों का भ्रमण करने और
ज्यादा से ज्यादा किसानों का पंजीकरण करने के निर्देश दिए।
जिला कृषि
अधिकारी डा. विनोद यादव ने बताया कि उन्हीं किसानों को संकर बीजों पर
अनुदान की सुविधा प्राप्त होगी, जो 26 अप्रैल तक अपना आनलाइन पंजीकरण करा
लेंगे। जिले के समस्त किसानों से उन्होंने अपील की कि आनलाइन पंजीकरण करने
को अपना परिचय पत्र, खतौनी की प्रति व बैंक पास बुुक की छाया प्रति लेकर
अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार पर पहुंचकर अपना पंजीकरण अनिवार्य
रूप से करा लें।
अन्यथा उन्हें संकर बीजों पर अनुदान नहीं मिल सकेगा।