फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी इलेवन ने ट्राफी कब्जाई

Fri, 24 Apr 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे हरदोई क्रिकेट लीग के गुरुवार को हुए फाइनल मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी की बदौलत बाला जी इलेवन की टीम ने ट्राफी पर कब्जा कर लिया। एलपीएस इलेवन की टीम को उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


फाइनल मैच बाला जी एवं एलपीएस की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें तीन विकेट से बाला जी ने मैच जीता। बालाजी की ओर से सर्वाधिक रन अभिषेक ने बनाए, जिससे उनको मैन आफ द मैच का खिताब दिया गया। मैन आफ द सीरीज मो. राशिद को दिया गया।

मुख्य अतिथि एएसपी पश्चिमी प्रदीप गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल में जीतना उतना जरूरी नहीं जितना प्रतिभाग करना। हर छात्र छात्राओं में पहले खेल में प्रतिभाग करने की ललक होनी चाहिए।
विज्ञापन


पुरस्कार वितरण के दौरान अभय शंकर गौड़, भरत पांडे, अतुल शुक्ला, महासचिव गोपाल मिश्रा, शिवम मिश्रा, अलौकिक मिश्रा, सूर्य प्रताप, राहुल मौर्या, हबीबुल्ला, अवनीश पाल, ऋषभ गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें