फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रहरी चौकीदारों को दिलाया जाए राज्य कर्मचारी का दर्जा

विज्ञापन
धर्मशाला रोड पर मिशन आत्मसंतुष्टि कार्यालय पर सीओ सिटी विकास जायसवाल को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण च - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। ग्राम प्रहरी चौकीदारों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण चौकीदार ग्राम प्रहरी वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले चौकीदारों ने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ सिटी को सौंपा।
विज्ञापन

धर्मशाला रोड स्थित मिशन आत्मसंतुष्टि कार्यालय पर चौकीदारों की अगुवाई कर रहे मिशन संचालक राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि थानों के चौकीदारों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इन्हें कोई भी सुरक्षा उपकरण नहीं मिलता।
थानों में बेगार कराई जाती है। मानदेय भी नाममात्र का मिलता है। जिलाध्यक्ष सतगुरु ने कहा कि थाने पर बेगारी प्रथा का अंत होना चाहिए। पीआरडी और होमगार्डों की भांति वर्दी दिलवाई जाए।
विज्ञापन

थानों में हाजिरी बनाने की व्यवस्था स्वत: ग्राम प्रहरी चौकीदारों को दी जाए। कहा कि जब भी कहीं कोई पोस्टमार्टम होता है तो चौकीदार को बिना लिखित आदेश के भेज दिया जाता है, जबकि थाने का कर्मचारी रवानगी होकर जाता है। इस मौके पर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, इरशाद, आत्माराम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें