23 मार्च को घर में अकेली रह रही वृद्धा का मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रद्धे पुरवा निवासी लीलावती की हत्या के मामले में उनके सौतेले पुत्र अनुज को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले 25 मार्च को कुलदीप की गिरफ्तारी हो चुकी है।
23 मार्च की सुबह घर में अकेली रहने वाली लीलावती मृत अवस्था में मिलीं थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की बात सामने आई थी। इसपर मृतका के भाई रामभजन ने सौतेले बेटों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अबतक दो लोगों की गिरफ्तारी की है। पति विजयपाल ने पहली पत्नी लीलावती से बच्चे न होने पर दूसरी शादी रामकुमारी से थी।
मृतका के गुजारा भत्ता का मुकदमे का फैसला 20 मार्च को आया था। जिसमें चार लाख रुपये एकमुश्त भत्ता देने के साथ हर महीने गुजारा भत्ता देने का फैसला आया था। इसके दो दिन बाद महिला का मृत अवस्था में शव मिला था। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया बाकी लोगों की गिरफ्तारी के प्रसास किए जा रहे हैं।