फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को खोजने को चलेगा कार्यक्रम

Sat, 04 Jul 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले से गायब बच्चों को खोजने को पूरे माह अभियान चलाया जाएगा और उनके अभिभावकों से मिलने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए पुलिस विभाग रणनीति तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति कार्यालय में शनिवार को आपरेशन मुस्कान के बाबत कार्यशाला हुई, जिसमें जिले से गायब 37 बच्चों के खोजने पर विचार विमर्श किया गया। समिति की नीलम सिंह ने विशेष बाल पुलिस इकाई को बताया कि आपरेशन मुस्कान पूरे माह चलाया जाएगा। जिले में 37 केस मिसिंग चाइल्ड के दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा पहले उनको खोजने का कार्य किया जाएगा। बाल पुलिस इकाई, बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड द्वारा कमेटी बनाकर रेलवे स्टेशन, ढाबा, होटलों पर रेस्क्यू आपरेशन चला कर बच्चों को खोजा जाएगा। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, सीओ हरपालपुर नीतेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें