फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडेर को आदर्श ग्राम बनाया जाएगा : अंशुल

Sat, 04 Jul 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित मुंडेर गांव में कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। सांसद ने मुंडेर को आदर्श ग्राम में विकसित करने को हर संभव कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने किसानों को कई जानकारियां देने के साथ ही केंद्र सरकार की योेजनाओं से भी अवगत कराया। विकास खंड भरखनी के ग्राम मुंडेर में आयोजित किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद अंशुल वर्मा ने कहा कि मुंडेर को आदर्श ग्राम में विकसित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने किसानों को तमाम जानकारियां दी। कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण, किसानों को उन्नत बीजों व उर्वरकों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान किसानों को पशुओं का टीकाकरण करवाकर वृहद पौधरोपण की भी जानकारी दी गई। बेटी पढ़ाओ के माध्यम से गांव, प्रदेश व देश को समृद्ध बनाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी कई जानकारियां किसानों को दीं।

कार्यक्रम संयोजक डा. धनंजय सिंह व उनके सहयोगियों ने किसानों को प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूक किया। डा. एमएन पांडेय ने पशु टीकाकरण एवं संतुलित आहार प्रबंधन, डा. वीबी जायसवाल ने एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, डा. सीपीएन गौतम ने आईपीएम एवं जैव रसायन के बारे में किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें