फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यास पर भारी पालिका की लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। गर्मी में राहगीरों को शीतल जल उप्लब्ध कराने के उद्देश्य से सवा सात लाख से लगाए गए वाटर कूलर चार साल में ही कबाड़ बन गए हैं। केवल एक वाटर कूलर ही कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में तत्कालीन पालिकाध्यक्ष स्व. हाजी साजिद के कार्यकाल में नगर के बस स्टैंड, सीएचसी द्वार, बंदर पार्क और पुलिस चौकी के निकट नागरिकों को शीतल जल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चार वाटर कूलर लगवाए गए थे।
प्रति वाटर कूलर लगभग एक लाख चौबीस हजार रुपये की रकम खर्च की गई थी। कुछ माह तक तो वाटर कूलर ठीक ठाक काम करते रहे। इस बीच चेयरमैन हाजी साजिद का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया।
विज्ञापन

चार्ज एसडीएम के हाथों में आने के बाद चेयरमैन के प्रयासों से लगे वाटर कूलर भी दुर्दशा का शिकार होने लगे। पिछले वर्ष ही बंदर पार्क, बस स्टैंड और सीएचसी के निकट लगे वाटर कूलर खराब हो गए थे।
पालिका प्रशासन ने अब तक इन्हें ठीक कराए जाने की जरूरत महसूस नहीं की है। इस संबंध में ईओ अहिबरन लाल ने बताया कि सभी वाटर कूलर को देख कर इनमें जो भी खराबी हैं, दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें