फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों को तीन माह से वेतन न मिलने से सोमवार को गुस्सा फूट गया। दो बजे ओपीडी बंद होने केे बाद कर्मचारियों ने सीएमएस कक्ष के बाहर प्रदर्शन कर वेतन दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद से जिला अस्पताल में तैैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों की परेशानियां बढ़ गईं हैं। वेतन न मिलने व अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कर्मचारियों के मुताबिक होली का त्योहार नजदीक है। विगत तीन माह से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा। वेतन मिलने में देरी होने से नाराज कर्मचारियों ने सोमवार की दोपहर दो बजे के बाद ओपीडी बंद होने के बाद सीएमएस कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

जल्द वेतन दिलाए जाने की मांग कर प्रदर्शन कर सीएमएस को ज्ञापन सौंपा। सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि जल्द ही वेतन दिलाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें