फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया के नीचे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
ाटो-11- घटनास्थल पर जांच करते पाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर एक देवस्थान के पास पुलिया के नीचे युवक का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। शव मिलने से क्षेत्र मेें सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में रखा दिया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र कटरा बिल्हौर मार्ग पर कौसिया गांव के पास देवस्थान है। गुरुवार की सुबह देवस्थान के गेट के अंदर बनी पुलिया के पास कुछ बच्चे कबाड़ बीनने गए थे। पुलिया के नीचे युवक का शव पड़ा देखकर बच्चों ने शोर मचाकर मंदिर के पुजारी बाबा नन्हेंदास को सूचना दी।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि युवक की उम्र (35) वर्ष के करीब है। वह नीले रंग की टी-शर्ट, हल्का आसमानी रंग का लोअर पहने था। बताया कि शव लगभग 5-6 दिन पुराना है। जिससे वह पूरी तरह सड़ चुका है। बताया कि शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें