फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सम्मेलन में नेताओं के समक्ष उठाएंगे समस्याएं’

Thu, 22 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास में जिन अफसरों से बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, प्रधान व सदस्यों को समस्याएं पैदा हो रहीं, उससे उन्हें अवगत कराएं, ताकि वह जिला मुख्यालय पर 8 फरवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन में उन समस्याओं को पार्टी नेताओं के समक्ष उठाकर शासनादेश जारी करा सके।
विज्ञापन


वह गुरुवार को बिलग्राम क्षेत्र में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। कहा कि सम्मेलन में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल व राष्ट्रीय महासचिव सांसद नरेश अग्रवाल भाग लेकर लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर से लेकर ब्लाक प्रमुखों की तथा ग्रामीण अंचल से जुड़ी समस्याओं एवं जनप्रतिनिधियों को हो रही समस्याओं को उठाकर उनमें कैसे सुधार किया जाए, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके।

इस मौके पर पूर्व एमएलसी राजकुमार अग्रवाल, राज्य एससी/एसटी आयोग के सदस्य पीके वर्मा, जिलाध्यक्ष शराफत अली, पद्मराग सिंह यादव, रामप्रकाश शुक्ला, जर्रार हुसैन, हरीश तिवारी, निसार आदि मौजूद थे। वहीं विकास खंड सुरसा, माधौगंज व मल्लावां में हुई बैठक में ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा, डेरानाथ, जयराम, बलराम, परशुराम, श्रीकांती, विद्यावती, अशोक त्रिपाठी, रामआसरे, अनुपम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें