किसानों को 16 घंटे बिजली दिए जाने की मांग सहित छह
सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू भानु गुट के पदाधिकारियों और किसानों ने
गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी को एक ज्ञापन
देकर मांगों पर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि किसानों
को जरूरत के चलते 16 घंटे बिजली दी जाए और बीपीएल सूची के आधार पर कनेक्शन
किए जाए। वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य पेंशनों को भी शीघ्र ही लाभार्थियों
के खातों में भेजी जाए।
उन्होंने कहा कि यूरिया खाद जो कि 450 रुपये में
बेची जा रही है, शीघ्र ही उस पर रोक लगाई जाए। किसानों को 330 रुपये में
यूरिया खाद दी जाए। जिलाध्यक्ष ने भूमिहीन किसानों का पट्टा शीघ्र ही करने
और पर्ती भूमि जो कि दंबग व्यक्तियों के कब्जे में हैं, उनके पास से कब्जे
छुड़वाए जाए।
उन्होंने राजकीय नलकूपों को शीघ्र ही चालू करवाए जाने एवं
समाजवादी पेंशन शीघ्र ही भेजे जाने की मांग की। इस मौके पर भाकियू
पदाधिकारियों एवं किसानों ने जोरदार नारेबाजी की तथा एक ज्ञापन जिलाधिकारी
रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।
इस मौके पर गंगाराम
राजवंशी, बलवीार राजवंशी, रामपाल, मायावती, रामचंद्र, माया प्रकाश आदि
मौजूद थे। उधर, भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने दिए गए
एक और ज्ञापन में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत पिपरी नेवादा हरियावां के
प्रधान द्वारा शौचालय मुहैया नहीं कराए गए हैं।
वहां जांच कराकर शीघ्र ही
ग्रामीणों को शौचालय उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस मौके पर गांव निवासी
रहस बिहारी अवस्थी, सत्य प्रकाश शुक्ल, बेचेलाल और छोटेलाल आदि मौजूद थे।