फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

Wed, 04 Feb 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कालेज के प्रांगण में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद कक्षा आठ से 12 तक के विद्यार्थियों ने नाटक, प्रहसन, गीत एवं नृत्य के सुंदर, शिक्षाप्रद एवं मनोहारी कार्यक्रम पेश किए। आई लव माई इंडिया, मेरा रंग दे बसंती चोला और मेरे देश की धरती आदि गीतों पर नृत्य पेश कर वाहवाही लूटी।

समापन पर शाखा प्रबंधक पीएनबी रवि टंडन ने कहा कि स्कूल में आयोजित ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं का विकास होता है। प्रबंधक कुंवर धर्मराज सिंह ने रक्षा सिंह, अंशी, स्वाती, शोभित, राज वैश्य आदि को पुरस्कृत किया। नेहा वैश्य, शांती श्रीवास्तव, शिवम सक्सेना, सूर्या सिंह को भी पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें