फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्नातक की छात्रा का शव फंदे पर मिला

Thu, 26 Dec 2024 03:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियावां थाना क्षेत्र के सधिनावा गांव की घटना
विज्ञापन

- पिता बोले : मानसिक रूप से अवसाद में थी छात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरियावां। सधिनावा गांव में स्नातक की छात्रा का शव घर में ही दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पेास्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने मानसिक रूप से अवसाद में होने के कारण खुदकुशी किए जाने की बात कही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक नमूने जुटाए।
हरियावां थाना क्षेत्र के सधिनावा गांव निवासी शैलेंद्र सिंह की पुत्री प्रियांशी (17) मंगलवार रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। बुधवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो शैलेंद्र उसे बुलाने के लिए गए। कमरे के अंदर जाकर देखा तो प्रियांशी का शव दुपट्टे के फंदे से पंखे के हुक से लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। प्रियांशी निजी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शैलेंद्र का कहना है कि प्रियांशी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसीलिए उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें