फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बारिश के बाद सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक (सिंगल)

Thu, 26 Dec 2024 03:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-07- नुमाइश चौराहा पर सुबह गर्म कपड़े पहनकर कोचिंग जातीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन

बारिश के बाद सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक
- मंगलवार देर रात भी रिमझिम फुहारों से बदला मौसम
- बुधवार को भी दिन भर सूरज की बादलों से हुई लुकाछिपी
संवाद न्यूज एजेंसी्र
हरदोई। रिमझिम बारिश और उसके बाद सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है। आसमान में बादल छाये रहने की सूरज की दिनभर लुकाछिपी होती रही। इस कारण से तापमान में अधिक गिरावट तो नहीं हुई लेकिन रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस लुढ़का है। ठंडक बढ़ने से लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन

दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम ने करवट ले ली है। रात में भले ही मौसम ठंडा हो रहा था लेकिन दिन में धूप की वजह से दोपहर दो बजे तक गरमाहट बनी रहती थी। धूप इतनी तेज होती थी कि गर्म कपड़े उतारने तक पड़ जाते थे। अब मौसम में परिवर्तन हो गया है। मंगलवार की तड़के बारिश हुई और रात में फिर बारिश की फुहारों ने सड़क को गीला कर दिया। मौसम में हुए परिवर्तन से मंगलवार और बुधवार पहले दिनों की अपेक्षा ठंडा रहा। आसमान में बादल छाए रहे इससे तापमान में अधिक गिरावट तो दर्ज नहीं हुई लेकिन रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में भी बादल व सूरज की लुकाछिपी से लोग खुद को गर्म कपड़ों में ही समेटे नजर आए।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें