फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

Sat, 25 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
शैलजा यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रेमी के साथ बाइक पर शाहजहांपुर जा रही शहर की युवती की शनिवार को ककरघटा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। युवती की शादी तय हो गई थी और मई में शादी होनी थी। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


सुरसा ब्लॉक के भटपुरवा निवासी केके यादव केंद्रीय उपभोक्ता भंडार हरदोई में कैशियर हैं। वह नगर के कौशलपुरी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहते थे। उनकी बेटी शैलजा यादव (25) नगर के अंबेडकर स्कूल में पढ़ाती थी। शैलजा का सुभाष नगर मोहल्ला निवासी विनय सिंह (27) पुत्र देवेंद्र सिंह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

विनय हुंडई मोटर्स में नौकरी करता है। प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर परिजनों ने जनवरी में शैलजा की शादी तय कर दी थी। गोदभराई और रुकाई की रस्में हो चुकी थीं। मई में शादी होनी थी। इसके बावजूद शैलजा का प्रेमी से मिलना जारी था। शनिवार को स्कूल जाने के बहाने शैलजा घर से निकली और विनय के साथ बाइक से शाहजहांपुर के लिए निकल गई।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में ककरघटा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार उछलकर निर्माणाधीन सड़क पर फैली गिट्टी पर जा गिरे। हादसे में शैलजा गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि विनय को भी कई जगह चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

वहां डॉक्टरों ने शैलजा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा है। विनय को हिरासत में ले लिया गया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी युवती की परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक को हिरासत में ले लिया गया है। हादसे के बाद चालक  लेकर भाग निकला। पुलिस हिरासत में विनय सिंह ने बताया कि वह शैलजा को लेकर दोस्त के पास शाहजहांपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें