फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने विकलांग युवक को रौंदा

Fri, 24 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
मोर्च्युरी के पास बैठे मृतक के परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई।  सुरसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर ने  एक विकलांग युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक गांव में एक विवाह समारोह में पैदल जा रहा था। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा है।
विज्ञापन


सुरसा थाना क्षेत्र के फतियापुर गांव निवासी रामशंकर (30) पुत्र सूरज पैरों से विकलांग था। शुक्रवार की सुबह गांव में आई बारात में पैदल जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया।

पेट के ऊपर पहिया निकल जाने से मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर आ गए। मृतक के पिता सूरज ने बताया कि वह खेती करता था। उसके दो बेटे एक बेटी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें