सपा विधायक श्यामप्रकाश ने शनिवार को क्षेत्र के कई
गांवों में नवीन प्राथमिक स्कूल, स्कूल के अतिरिक्त कक्षों, और सामुदायिक
केंद्रों का लोकार्पण किया। साथ ही सरावर, कुंवरपुर बघेल में अतिवृष्टि
पीड़ित किसानाें को सहायता चेकों का भी वितरण किया।
विधायक ने दोहराया
कि क्षेत्र विकास को हर समय तत्पर हैं। शनिवार को जटपुरा गांव पहुंचे
विधायक श्याम प्रकाश, एसडीएम मंशाराम, ब्लाक प्रमुख जयप्रकाश गुप्ता जेपी व
चेयरमैन पिहानी डा. सईद खां ने नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का लोकार्पण
किया।
इसके बाद हुई सभा में गांव विकास को कृत संकल्पित विधायक ने समस्या
होने पर सीधेे उन्हें बताने की बात ग्रामीणों से कही। अध्यक्षता प्यारे लाल
ने की। कुंवरपुर बघेल में विधायक ने दो अतिरिक्त कक्षों, विद्यार्थियों के
लिए टीन शेड व बेंच, मध्याह्न भोजन के लिए टीन शेड और मिनी सामुदायिक
केंद्र का लोकार्पण किया।
विद्यालय परिसर में ही एसडीएम व विधायक ने 246
आपदा पीड़ित किसानों को सहायता चेकें प्रदान कीं। इस दौरान उन्होंने सपा
सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यह किसानों की सरकार है। हमने
मुसीबत की हर घड़ी में प्रदेश के कृषक का साथ दिया है। आगे भी सरकार
किसानों के साथ खड़ी होगी।
इसके बाद सरावर गांव में 272 किसानोें को
5,98,676 रुपये की चेकों का वितरण किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रवि
प्रकाश, धर्मेश मिश्रा, नायब तहसील दार उमाशंकर वर्मा, बबलू राभा, पुन्नी
द्विवेदी, अयूब प्रधान, रामू, हरिवंश, गयासुद्दीन व दिलीप मिश्रा आदि मौजूद
थे।