अभाविप के तत्वावधान में शनिवार को राजकीय
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए एक कैंप
लगाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को प्रवेश फार्म भरने के बाबत जानकारी दी
गई।
परिषद के कैंप में जिला संयोजक उमापति मिश्रा ने बताया कि जिले के
कोने कोने से आने वाले छात्र-छात्राओं को तमाम समस्याओं का सामना करना
पड़ता है। ऐसे में उनकी सहायता की गई। छात्र-छात्राओं द्वारा फार्म भरने के
दौरान की गई त्रुटियों को भी दुरुस्त कराया गया और फार्म जमा करवाए गए।
अभाविप ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की 113वीं पुण्य तिथि
के मौके पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए। इस मौके पर अंशू गुप्ता, रोहित
गुप्ता, शिवम अवस्थी, सौरभ गुप्ता, शैलेंद्र दिवाकर, शैलजा सिंह, शिल्पी
वर्मा, प्रिया दीक्षित आदि मौजूद थे।