फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोटावेटर से कटकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र में खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से कटकर किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चकनंदपुर निवासी गिरीश कुमार बृहस्पतिवार दोपहर बाद ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराने गए थे। गांव का एक युवक अपने ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर पर गिरीश भी बैठे थे। इसी बीच गिरीश का इकलौता बेटा रितिक (15) खेत पर गया था। खेत पर खड़ी बाइक की चाभी वह पिता को देने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

ट्रैक्टर के चलने के दौरान वह नीचे उतरने लगा। इस दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से फिसलकर गिर गया, जिससे उसकी रोटावेटर से कटने से मौत हो गई। रितिक कक्षा 12 का छात्र था। उसकी एक बहन है। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि उनको घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें