फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में भीषण सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक घायल

Thu, 14 Mar 2024 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कछौना चौराहा के पास प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन


कछौना कोतवाली क्षेत्र के कटियामऊ निवासी कमलेश (24) खेती करते थे। गुरुवार रात वह गांव के ही राम सिंह (23) और दीपक (24) के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। कछौना कोतवाली क्षेत्र में कछौना चौराहा से लगभग 500 मीटर दूर लखनऊ की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में कमलेश और राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। बस में मौजूद सवारियां घटना के बाद उतरकर अलग-अलग साधनों से चली गईं। परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें