फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फोन पर होगा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक व कर्मचारियों की समस्या का अब फोन पर निदान होगा। उनको बीएसए कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी। शिकायत के निस्तारित होने के बाद शिक्षक व कर्मचारी को सूचना भी दी जाएगी। इससे शिक्षकों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 3446 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 10 हजार से अधिक शिक्षकों के अलावा अनुदेशक व शिक्षामित्र तैनात हैं। इनके अलावा, 10 हजार रसोइयां के साथ संविदा पर शिक्षक व शिक्षिकाओं की तैनाती है। शिक्षकों को समस्या के निदान के लिए विद्यालय से अवकाश लेकर और 50 से 60 किमी का सफर तय कर बीएसए कार्यालय आना होता था। इससे समय के साथ पैसा भी बर्बाद होता है और अधिकारी के न मिलने पर निराश होकर लौटना पड़ता था।
शिक्षकों की सबसे अधिक समस्या एरियर, सत्यापन व निलंबन बहाली के प्रकरण से जुड़ी होती हैं। शिक्षकों की इन समस्याओं के निदान के लिए बीएसए की ओर से ऑनलाइन समस्या के निस्तारण की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत शिक्षक बीएसए कार्यालय के फोन नंबर 05852-232598 पर अपनी समस्या नोट करा सकते हैं। इसकी बीएसए समीक्षा करेंगे। समस्या का निदान होने पर संबंधित शिक्षक व कर्मचारी को सूचना भी दी जाएगी। इसके अलावा, शिक्षक बीएसए के सीयूजी नंबर पर व्हाट्सअप पर भी अपनी समस्या लिखकर भेज सकते हैं। इसका भी निदान किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से शिक्षकों को बीएसए कार्यालय तक दौड़ नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन



शिक्षकों के एरियर और सत्यापन में अधिकांश प्रकरणों का निस्तारण करा दिया गया है। शिक्षकों को अब कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्या को फोन पर सुनकर निस्तारित कराया जाएगा। इससे कार्य में पारदर्शिता आएगी और शिक्षकों को कार्यालय में भी आना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

- विजय प्रताप सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें