फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निपुण विद्यालयों के शिक्षक सम्मानित

Thu, 14 Mar 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। निपुण भारत मिशन के तहत बुधवार को गांधी भवन सभागार में हमारा आंगन हमारे बच्चे के तहत जिला स्तरीय सम्मान समारोह हुआ। इसमें निपुण विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

गांधी भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बताया गया कि निपुण भारत मिशन के तहत जिले के 192 विद्यालय विभागीय मानक के अनुसार निपुण हो चुके हैं। यह आंकड़ा दिसंबर में किए गए आकलन के अनुसार है।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगलाप्रसाद, सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि पूरे जनपद में अभी मात्र 192 विद्यालय ही निपुण घोषित हुए हैं, जो कि विद्यालयों की संख्या के सापेक्ष बहुत कम हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने कहा कि जिन शिक्षकों के विद्यालय निपुण बन गए हैं, वह सभी अपने विद्यालय की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास करें और पांच-पांच विद्यालयों को निपुण बनाएं। विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाएं।
कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह मौजूूद रहे। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय पिरोज़ापुर से राजीव सिंह व प्राथमिक विद्यालय मुजाहिदपुर से स्नेह सिंह ने अपने विद्यालय को निपुण बनाने की कार्ययोजना को साझा किया।
संचालन एसआरजी आशीष मिश्र ने किया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला, एसआरजी आशीष मिश्र, शशांक मिश्र सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
निपुण बच्चों को मिला सम्मान

पिहानी। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव में निपुण बच्चों को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा ने साक्षरता पर जोर दिया। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत वाजपेयी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में नीरज मिश्रा, अनिल मिश्रा, मयंक सिंह, रामजी दीक्षित, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।संचालन सत्येंद्र यादव ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें