फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बेगमपुरा एक्सप्रेस की चपेट में आकर शिक्षक की मौत

विज्ञापन
फोटो-14- भुवनेश प्रताप। फाइल फोटो
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर बरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आकर शिक्षक की मौत हो गई। पास मिले मोबाइल के जरिये परिजन को सूचना दी गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बाबा हजाराबाग कॉलोनी निवासी भुवनेश प्रताप अस्थाना (44) शिक्षक थे। वह नगर के अलग-अलग स्थानों पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। बुधवार रात लगभग आठ बजे ट्यूशन पढ़ाकर वापस घर जा रहे थे। बरौली क्रॉसिंग के पास पैदल ही रेलवे ट्रैक पार करते समय बेगमपुरा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली, मोबाइल मिला। इसके जरिये परिजन को सूचना दी गई। घटना का पता चलते ही परिजन बदहवास हो गए। परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें