फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह की सैर पर निकलीं दो महिलाओं को टैंकर ने रौंदा

विज्ञापन
दुर्घटना के बाद सड़क किनारे उतरा टैंकर। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्हौर-कटरा मार्ग पर गौरखेड़ा के निकट रविवार सुबह सैर पर गईं दो महिलाओं को टैंकर ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया है, चालक फरार है।
विज्ञापन

ग्राम सवायजपुर निवासी चंपा (35) का मकान बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ही है। रविवार सुबह गांव निवासी विद्यावती (38) चंपा के साथ सैर पर गईं थीं। लगभग साढ़े पांच बजे बिल्हौर-कटरा मार्ग पर गौरखेड़ा के निकट रूपापुर की तरफ से आए टैंकर ने दोनों को रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
पाली के प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। चंपा के परिवार में पति सर्वेश, दो पुत्र और एक पुत्री है। सर्वेश की गांव में ही मिठाई की दुकान है। विद्यावती के परिवार में पति अवधेश और एक पुत्र व एक पुत्री है। अवधेश की भी मिठाई की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें