फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर की टक्कर से बालक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
सड़क पर बांस बल्ली डालकर जाम लगाए परिजन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली (हरदोई)। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लीपुर में साइकिल से दुकान जा रहे बालक को तेज रफ्तार टैंकर ने कुचल दिया। मौके पर ही बालक की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने हरदोई-लखनऊ राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

बल्लीपुर गांव निवासी भारत (12) बुधवार को गांव के बाहर साइकिल से दुकान पर सामान लेने जा रहा था। हरदोई लखनऊ राजमार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चालक टैंकर लेकर भाग गया। घटना से नाराज परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर बांस बल्ली डाल दी।
इसके कारण रोड पर आवागमन बाधित हो गया। भाई रंजीत व परिजनों ने बताया कि भारत दो भाइयों में छोटा था। वह गांव के ही स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ सुरसा अरविंद यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें