हरपालपुर। तांगा चालक का शव बुधवार सुबह पलिया तिराहे के निकट तालाब में उतराता मिला।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अचनकापुर निवासी बंटी (26) तांगा चलाता था। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम बंटी दवा लेने हरपालपुर गया था। वहां से देर शाम टेंपो से वापस गांव आने के लिए पलिया तिराहे पर उतरा था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर पलिया तिराहे के निकट तालाब के किनारे ग्रामीणों ने बंटी का शव उतराता देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता रामनरेश गुप्ता ने तालाब में गिरकर डूबने से मौत होने की आशंका जताई है। (संवाद)