तिर्वा। प्रेम प्रसंग के दौरान युवक ने छात्रा को गुमराह कर दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रा ने सीओ से शिकायत की। सीओ के आदेश पर पुलिस ने आरोपी और उसके चार दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सीओ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बीएसी की छात्रा है। कहा कि क्षेत्र के ही चिघरवापुर गांव निवासी सतेंद्र ने अपने प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। इसी दौरान आरोपी ने गुमराह कर शारीरिक संबंध भी बनाए और अश्लील फोटो खींच ली। आरोपी ने दो महीने पहले अपनी शादी किसी और युवती के साथ तय कर ली और मेरी छवि को धूमिल करने के लिए अश्लील फोटो को अपने दोस्त गांव निवासी आशीष कुमार, सत्यम, थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव निवासी रिंकू, कुलदीप व अल्लापुर गांव निवासी नेम सिंह के पास भेजकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर वायरल कर दी। छात्रा ने फोटो वायरल होने की जानकारी पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सीओ डॉ प्रियंका बाजपेयी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।