फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: जेसीबी की टक्कर से छात्र की मौत, बाइक 100 मीटर तक घिसटी

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। हरिहरपुर मार्ग पर शारदा नहर पुल के मोड़ के पास जेसीबी ने बाइक सवार इंटरमीडिएट के छात्र को टक्कर मार दी। सिर के बल सड़क पर गिरे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बाइक जेसीबी में फंसकर 100 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना के बाद चालक जेसीबी को एक ईंट-भट्ठे पर खड़ा कर भाग निकला।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के चौभयन थोक मजरा भैंसरी निवासी इनुश (18) राजकीय इंटर कॉलेज टड़ियावां का छात्र था। शनिवार को वह रोज की तरह साइकिल से स्कूल गया था। स्कूल में उसे हाईस्कूल की मार्कशीट और आय जाति प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ी। इस पर उसने अपने दोस्त से बाइक मांगी और उक्त अभिलेख लेने घर चला गया। अभिलेख लेकर गांव से स्कूल आते समय हरिहरपुर मार्ग पर शारदा नहर पुल के मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से इनुश सिर के बल सड़क पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने की वजह से सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसी दौरान बाइक जेसीबी में फंसकर 100 मीटर तक घिसटती चली गई।
100 मीटर आगे चालक ने बाइक जेसीबी से अलग कर दी और कुछ आगे ले जाकर ईंट-भट्ठे पर जेसीबी खड़ी कर दी। जानकारी पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इनुश दो भाइयों में छोटा था। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जेसीबी कब्जे में ली गई है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर, घटना का पता चलने पर विद्यालय में शोक सभा कर अवकाश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें