फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बड़ी बहन के स्थान पर छोटी से हो रही शादी को रुकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बड़ी बहन की मौत के कारण छोटी बहन से कराई जा रही शादी को चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने रुकवा दिया। लड़की के अभिभावकों को समझाकर शादी रोकने के साथ ही आने वाली बरात को भी मना करा दिया। टीम ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी अनूप तिवारी शुक्रवार को टीम और आलमनगर चौकी प्रभारी के साथ मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव पहुंचे। बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 पर नाबालिग की शादी की सूचना मिली थी। अभिलेखों की जांच-पड़ताल में लड़की आयु 15 साल होने की पुष्टि हुई। जिस पर शादी को रुकवा दिया गया है। अभिभावकों ने बताया कि उन्होंने बड़ी पुत्री की शादी तय की थी और बरात 23 मई को आनी तय थी। उसी दौरान बड़ी पुत्री की करीब एक सप्ताह पहले बुखार से मौत हो गई थी। शादी की सभी तैयारियां हो चुकी थी और लोगों ने छोटी पुत्री से शादी करने की सलाह दी। जिस पर वह शादी के तैयार हो गए थे। बताया कि शादी रुकवा दी गई और सहमति पत्र व अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें