फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद की पत्नी ने सिपाही पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहीद की पत्नी ने सांडी थाने में तैनात सिपाही पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता ने सैनिक कल्याण कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से फरियाद की। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम अलियापुर निवासी रामदेवी ने सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि पति वंशीलाल सेना में सिपाही थे। वह 1999 में शहीद हो गए थे। बताया कि उसका पुत्र लल्ला सिंह सांडी थाने के सामने परचून की दुकान चलाता है। चार नवंबर को उसके जेठ के पुत्र अनुपम का एक बाइक सवार से विवाद हो गया था।
इस दौरान लल्ला सिंह बीच-बचाव करने गया था। इसी दौरान मौके पर पहुंचे सिपाही दोनों पक्षों को थाने ले गए। पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने बेटे को छुड़वाने थाने पहुंची तो वहां पर मौजूद एक सिपाही ने उसके साथ अभद्रता कर थाने से भगा दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से शिकायत की, लेकिन उन्होंने अनसुनी की। सिपाही की कार्यशैली से परेशान पीड़िता ने सैनिक कल्याण कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। अधिकारियों ने मदद का आश्वासन देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें