फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती के लिए छह अभ्यर्थियों की दौड़, पांच सफल

विज्ञापन
फोटो-29-पिहानी चुंगी पर दक्षता परीक्षा के दौरान दौड़ लगाने को तैयार अभ्यर्थी, साथ में डिविजनल कमां? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सेवाकाल में दिवंगत हुए होमगार्ड्स स्वयंसेवकों के आश्रितों की भर्ती के लिए शुक्रवार को हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में कराई गई दो किलोमीटर दौड़ में छह में से पांच अभ्यर्थी सफल रहे।
विज्ञापन

शहर से करीब चार किलोमीटर दूर पिहानी चुंगी स्थित मार्ग पर यह आयोजन किया गया। डिविजनल कमांडेंट लखनऊ घनश्याम चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में परीक्षा हुई। चयन समिति में शामिल जिला कमांडेंट होमगार्ड्स राघवेंद्र शुक्ल, जिला कमांडेंट शाहजहांपुर रमेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू द्वारा अभ्यर्थियों के प्रपत्रों का परीक्षण किया गया है। इस दौड़ में अरविंद कुमार, गगन कुमार, रामनिवास यादव, सतीश पाल, अवनीश कुमार सफल हुए। इस मौके पर वीरपाल कुशवाहा, बृजमोहन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें