फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना ने फूंका हाफिज सईद का पुतला

Sat, 07 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद के विवादित बयानों के खिलाफ शिवसेना ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाफिज सईद का पुतला फूंका और प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा कि मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को पाकिस्तान यह कहकर बुला रहे हैं कि वे भारत में सुरक्षित नहीं हैं। इस तरह की बयानबाजी कर हाफिज देश को बांटने का काम कर रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार से इस पर सख्त कदम उठाने की मांग की है। आरोप लगाया कि अहिरोरी प्रथम जिला पंचायत सीट पर प्रशासन ने सत्ता के दबाव में एक प्रत्याशी को जिता दिया। इसकी जांच कराई जाए। जिला प्रमुख अंकित गुप्ता ने कहा कि भारी तादाद में मतदाताओं के नाम सूची से गायब हुए।
विज्ञापन


इस प्रकरण की भी जांच कराई जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने परिसर में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्रा को सौंपा। दिए गए ज्ञापन में उक्त के  अलावा अस्पताल चौराहे पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाए जाने, उच्च न्यायालय के  आदेशों का अनुपालन करते हुए बालू का अवैध खनन रुकवाने की मांगे भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें