फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस, कार में टक्कर, बच्ची की मौत

Sat, 07 Nov 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
टडियावां थाना क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर रोडवेज बस और वैगनआर कार की आमने-सामने भिंडत हो गई। हादसे में वैगनआर कार पर सवार शाहजहांपुर के पत्रकार सहित उनके परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उनकी तीन साल की सबसे छोटी बेटी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना में एक राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिला अस्पताल से सभी घायलों को लखनऊ के लिए रेफर किया गया। समाचार लिखे जाने तक परिजन हरदोई नहीं पहुंचे थे। शाहजहांपुर शहर के मोहल्ला राम नगर कालोनी सदर बाजार निवासी पत्रकार सुशील शर्मा (47), उनकी पत्नी अर्चना (40), पुत्र विशाल (12), पुत्री शिवांगी (14), मंजरी (10), सौम्या (8) और आयुषी (3) अपनी वैगनआर कार से सीतापुर जनपद के पौराणिक स्थल नैमिष शुक्रवार की सुबह गए थे।

दोपहर को वापसी के दौरान टडियांवा थाना क्षेत्र में सीतापुर-हरदोई मार्ग पर शिवलालपुरवा गांव के निकट रोडवेज बस से कार की आमने-सामने भिडंत हो गई। कार सवार पत्रकार का परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की चपेट में आकर राहगीर रमेश (50) पुत्र बाबू निवासी मछरेता निवासी सीतापुर भी घायल हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने आयुषी को मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक सुशील के परिजन हरदोई नहीं पहुंचे थे।

तेज धमाका और कार सवार सभी अचेत
सीतापुर-हरदोई मार्ग पर टड़ियावां थाना क्षेत्र के शिवलालपुरवा में हुई रोडवेज बस और वैगनआर की भिड़त जिसने भी देखी थोड़ी देर के लिए सांसें थम गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस से टकराने के बाद तेज धमाके के साथ वैगनआर के परखच्चे उड़ गए।

गाड़ी के अंदर बैठा पूरा परिवार अचेत हो गया। आस पास के लोग दौड़े। हालात देखकर पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। तब तक बच्ची ने दम तोड़ दिया था। हादसे की चपेट में आकर राहगीर रमेश (50) पुत्र बाबू निवासी मछरेता निवासी सीतापुर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

फोन मिलाते रहे सीएमओ, एक घ्ंाटे बाद पहुंची एबुलेंस
हादसे में मृत बच्ची के अलावा सात लोग गंभीर रूप से घायल थे। जिला अस्पताल में घायलों की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के साथ लखनऊ के लिए रेफर किया। परिजनों के न होने के कारण घायलों को भेजने के लिए सीएमओ बीके रावत ने प्रयास शुरू किए।

उनके कई फोन करने पर सरकारी एंबुलेस करीब एक घंटा बाद अस्पताल पहुंची। पुलिस को ही घायलों को लेकर लखनऊ जाना था। एएसपी बीसी दुबे ने घटना की जानकारी होते ही अपने स्तर से प्रयास शुरू किए तो शहर कोतवाल नागेश मिश्रा अस्पताल पहुंचे और सीएमओ से मिलकर घायलों को दो छोटी एंबुलेंस से भिजवाने में जुट गए।

इस दौरान इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक मनोज एवं अन्य डॉक्टर घायलों की हालत को लेकर बेचैन दिखे। सीएमओ ने बताया कि सरकारी एंबुलेस की उपलब्धता एवं स्वीकृति लखनऊ कंट्रोल रूम से मिलती है।

सीओ जितेद्र गिरी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा। घायलों को अस्पताल भिजवाया। रोडवेज बस मौके पर खड़ी मिली। चालक नहीं मिला उसके बारे जानकारी की जी रही है। बस में सवार यात्री हादसे के बाद अपने साधनों से गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें