पूर्व विधायक डॉ. अनवार खां के पुत्र शाकिब अनवार ने बसपा छोड़ रालोद का दामन थाम लिया है। रविवार को उन्होंने रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
शाकिब अनवार 2012 में बसपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े थे। शाकिब अनवार ने कहा कि रालोद किसान, मजदूरों, अल्प संख्यकों, दलितों, पिछड़ों की हितैैषी पार्टी है। जयंत चौधरी के सबको साथ लेकर चलने की नीति से प्रभावित होकर वह रालोद में शामिल हुए हैं। शाकिब अनवार ने कहा कि उन्होंने कहीं से भी टिकट नहीं मांगा है। वह पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो आदेश होगा उसका पालन करूंगा। राष्ट्रीय लोकदल की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए वह काम करेंगे। संवाद