हरदोई। बेटियों को नौकरी दिलाने के नाम पर सीतापुर के युवक ने एक अधेड़ से सात लाख रुपये और जेवर ठग लिए। नौकरी न मिलने पर रुपये मांगने पर लगातार धमकी दे रहा, जिससे परेशान पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई।
एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र केे मोहल्ला मोमिनाबाद निवासी शफीक अहमद ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके तीन बेटियां हैैं।
विगत तीन वर्ष पूर्व सीतापुर के एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई थी। युुवक ने उसकी बेटियों की नौकरी लगवाने की बात कही। वह आरोपी के झांसे में आ गया।
उसने घर में बेटियों की शादी के लिए रखी सात लाख रुपये की नकदी व चार लोगों के जेवर नौकरी लगवाने के लिए दे दिए, लेकिन नौकरी नहीं लगी। नौकरी न लगने पर उसने आरोपी से अपने रुपये व जेवरों की मांग की।
आरोपी उसे जेवर व नकदी न देने व जानमाल की धमकी दे रहा, जिससे जमा पूंजी व जेवर जाने से वह परेशान है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी।
पीड़ित ने एसपी ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर नकदी और जेवर दिलाए जाने की गुहार लगाई। एसपी ने शहर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।