संत रविदास जयंती पर मंगलवार को पुरानी गल्ला मंडी
स्थित पार्वती देवी सरस्वती शिशु मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा
यात्रा स्कूल से शुरू होेकर राजाहाता, प्रतिभा सिनेमा, पुलिस चौकी से
इमलियाबाग और वहां से स्टेशन रोड होते हुए पुन: शिशु मंदिर पहुंचकर समाप्त
हुई।
शोभायात्रा में रानी लक्ष्मीबाई, संत रविदास व श्रीराम-सीता की
झांकियां शामिल की गईं थी। शोभायात्रा में शिशु मंदिर की छात्राएं भी शामिल
थी। सभी लोग संत रविदास व भगवान राम व सीता के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
स्कूल प्रबंधक प्रेम बाबा समेत स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ के लोग
शामिल थे।