फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रांति पर आस्था उमड़ी, हर हाथ में दिखी श्रद्धा से भीगी खिचड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मकर संक्रांति का पर्व शुक्रवार को जिले में श्रद्धाभाव से मनाया गया। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर सूर्य देव को अर्घ्य दिया। दान पुण्य कर भगवान से सुख समृद्धि की कामना की। जगह-जगह भंडारे का आयोजन कर खिचड़ी बांटी गई।
विज्ञापन

श्री गोविंद वृद्धजन सेवा गो विज्ञान समिति के तत्वावधान में महात्मा गांधी मार्ग स्थित बाल विहार स्कूल के पास खिचड़ी वितरित की गई। राहगीरों को प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष गोविंद गुप्ता, विनीता पांडे, आरपी सिंह, श्रवण गुप्ता, सोनू गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सर्वेंद्र त्रिपाठी, आनंद पांडे, अनीता मिश्रा आदि मौजूद रहे। दुलीचंद्र चौराहे पर पूड़ी सब्जी का वितरण किया गया। विजय अग्रवाल, विकास, विवेक गुप्ता, बाबी सहगल, कृष्णा, शिवांश, दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।
जिला अस्पताल गेट के सामने पूर्व सैनिक वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने तहरी भोज का आयोजन किया। श्री हरिश्चंद्र विकलांग वृद्ध निराश्रित जनसेवा समिति के तत्वावधान में मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन कैनाल रोड स्थित शिव मंदिर पर किया गया। अध्यक्ष हरी मोहन शुक्ल, जिला प्रभारी कमल, इफ्तेखार आलम, राहुल सागर, ज्ञानेंद्र राम सिंह, संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

आज भी मनाई जाएगी संक्रांति
शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि सूर्य भगवान धनु राशि से निकलकर 14 जनवरी की रात आठ बजकर 34 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर गए। सूर्य की उपासना के पर्व के साथ ही खरमास की भी समाप्ति हो जाएगी। रात के समय संक्रांति लग रही है। ऐसे में इनका पुण्यकाल शनिवार को भी रहेगा। खिचड़ी का पर्व शनिवार दोपहर तक मनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें