हरदोई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले पांचवें दिन शुक्रवार को भी संविदाकर्मियों की बेमियादी हड़ताल जारी रही। उन्होंने सीएचसी-पीएचसी पर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया।
संगठन के जिलाध्यक्ष जावेद ने बताया कि सात सूत्री मांगें पूरी न होने के कारण सभी संविदाकर्मी 29 नवंबर से बेमियादी हड़ताल पर हैं। नियमितीकरण, वेतन विसंगति, 7वें वेतन आयोग का लाभ, रिक्त पदों पर स्थानांतरण, समायोजन आदि मांगों पर सुनवाई न होने से कर्मियों में रोष है। शासन-प्रशासन संविदाकर्मियों की मांगें मानने को तैयार नहीं हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को भरखनी, शाहाबाद, भरावन, संडीला, पाली, टोडरपुर, मल्लावां, हरपालपुर, हरियावां आदि सीएचसी-पीएचसी पर संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रर्दशन किया।