फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भारतीय जूडो टीम की कोच बनीं समीक्षा ने बढ़ाया जिले का मान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। भारत की जूडो टीम का कोच जिले की प्रतिभावान खिलाड़ी को चुना गया है। शहर के महोलिया शिवपार निवासी खिलाड़ी ने जूडो में अपना परचम तो लहराया है और अब अपना कॅरिअर भी इसी को बना लिया। उनके नेतृत्व में भारतीय जूडो टीम रविवार से ताइवान में शुरू हुई एशियन कैडेट जूडो कप में प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

शहर के महोलिया शिवपार निवासी समीक्षा भटनागर ने वर्ष 2006 से खेलों में अपना कदम रखा। शुरू से ही उनका रूझान जूडो की तरफ रहा। उन्होंने जूडो में खेलते हुए कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जिला स्तर और प्रदेश स्तर पर अपना और परिवार का नाम रोशन करने के साथ ही नेशनल स्तर पर भी परचम लहराया। प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुईं जूडो की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और स्वर्ण से लेकर रजत और कांस्य पदक जीतकर जिले का मान भी बढ़ाया। कड़ी मेहनत कर उन्होंने जूडो के जगत में विशेष पहचान बनाई और अपने खेल जीवन को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2022 में कोचिंग के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाया।
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत उनका नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंस भोपाल में सहायक कोच के रूप में हुआ। बतौर सहायक कोच उनकी प्रतिभा को देखते हुए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने उन्हें 13 जुलाई से ताइवान में शुरू हुई एशियन कैडेट जूडो कप के लिए भारतीय जूडो टीम का कोच बनाकर भेजा है। उनके नेतृत्व में ताइवान पहुंची 20 खिलाड़ियों की अंडर-17 की टीम 17 जुलाई तक प्रतिभाग करेगी। उनकी उपलब्धि से पूरे देश व जिले का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें