हरदोई। जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार ने विकास खंड भरावन में तैनात ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा की लापरवाही पर एक वार्षिक वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। बताया कि भरावन की ग्राम पंचायत पीपरगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 410 आवास निर्माण का लक्ष्य था।
बीडीओ के स्तर से जांच में 14 लोग अपात्र पाए गए। ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने अपात्र होने के बाद भी नीलम देवी पत्नी आशाराम, मीना पत्नी रामशंकर, गुड्डी पत्नी हरिश्चंद्र, जयश्री पत्नी जगदीश सहित पांच को आवास निर्माण के लिए राशि भी खातों में जारी करा दी थी। योजना संचालन में लापरवाही और मनमानी से पात्र लाभ पाने से छूट गए।
डीडीओ ने भरावन बीडीओ को पत्र प्राप्त कराने की जिम्मेदारी के साथ ही जिला ग्राम्य विकास अभिकरण से वसूली के लिए राशि की जानकारी मांगी है। (संवाद)