फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किसानों ने प्रदर्शन कर मांगी एमएसपी की गारंटी

Wed, 21 Feb 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संयुक्त मोर्चा भारतीय किसान यूनियन टिकैत के आह्रवान पर बुधवार को शहर में किसानों ने प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर एमएसपी गारंटी मांगी।
विज्ञापन

बुधवार को किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कलक्ट्रेट में किसान एकत्रित हुए। उसके बाद अपनी मांगों को लेकर पैदल मार्च करते हुए सिनेमा चौराहा तक पहुंचे। उसके बाद वापस कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कहा कि एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए। छुट्टा जानवरों पर अंकुश लगाया जाए। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं दिव्यांग व्यक्तियों, खिलाडि़यों का रेलवे कोटा बहाल किया जाए।
खाद सुरक्षा की गारंटी दी जाए। सभी के आवास उपलब्ध कराएं जाएं, बिजली संशोधन विधेयक 2022 को वापस लिया जाए। सभी कृषि परिवारों को कर्ज के जाल से मुक्त किया जाए। इस मौके पर प्रगट सिंह, बलवीर,नायब, सुरेश चंद्र, हरिश्चंद्र सहित कई किसान मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें