फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को श्रद्धांजलि दे कांग्रेसियों ने मनाया सलाम दिवस

विज्ञापन
फोटो-2-तिकुनिया पार्क में गांधी जी की मूर्ति के नीचे शहीदों को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी पदाधिक? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को तिकुनिया पार्क में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर सलाम दिवस मनाया। नमन कर कहा कि सैनिकों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
विज्ञापन

तिकुनिया पार्क में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने 16 बिहार रेजीमेंट के शहीद कर्नल बीसंतोष बाबू और अन्य शहीदों को गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्रध्वज के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान स्पीक अप फॉर ऑवर मार्टीयर्स कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सरकार की कमजोर नीति का विरोध कर संदेश जारी किया। श्रद्धांजलि देने के बाद राजीव भवन में हुई बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने देंगे। इस मौके पर शहर अध्यक्ष जमील अहमद, पीसीसी सदस्य अनुपम दीक्षित, डॉ. अजीमुश्शान, नेतम भारतीय, निर्भान सिंह यादव, शशिबाला वर्मा, मंजू मित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें