फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा से बढ़ा कटान, मंत्रियों के सामने रखी समस्या

विज्ञापन
फोटो-31- लखनऊ में जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना से मिलकर उन्हें समस्या से अवगत कराते नमामि गंगे - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। नमामि गंगे अवध क्षेत्र के संयोजक अशोक सिंह ने गुरुवार को लखनऊ पहुंचकर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना से मुलाकात की। उन्होंने ग्राम चिरंजूपुरवा के पास गंगा नदी में हो रही कटान की जानकारी दी। मंत्रियों से इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मंत्रियों को सौंपे गए पत्र में अशोक सिंह ने बताया कि कटरी बिछुइया गांव के मजरा चिरंजूपुरवा के पास गंगा की तेज धार से कटान हो रही है। अब तक आसपास के कई मकान कटान की भेंट चढ़ चुके हैं। बताया कि इस बार भी चिंरजूपुरवा गांव के मोड़ के पास गंगा नदी में कटान तेज हो गई है। इससे चिरंजूपुरवा व कटरी बिछुइया समेत आसपास रहने वाले आधा दर्जन से अधिक गांव के लोग भयभीत हैैं। क्षेत्रीय संयोजक अशोक सिंह ने कटान रोकने के लिए अस्थायी कार्ययोजना बना उस पर अमल किए जाने की मांग की है। शुक्रवार को अशोक सिंह ने मौके पर पहुंचकर कटान की स्थिति भी देखी।
कटान रोकने का प्रयास जारी
हरदोई। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि चिरंजूपुरवा गांव के पास नदी के तेज बहाव से कटान होने की सूचना मिलने पर 10 दिन पूर्व से ही फ्लड फाइटिंग (बांस लगाकर बालू आदि डालने) का काम शुरू करा दिया गया है। इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें