फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: शहर की रोडें सूनसान, गूंजे सिर्फ सायरन

विज्ञापन
फोटो-1-लॉकडाउन के दौरान शनिवार की सुबह कैमरे की नजर में अपने शहर का सिनेमा चौराहा। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन पर शनिवार को शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कें भी सुनसान सी दिखीं। जो बेवजह बाहर निकला, उसे पुलिस ने पहले समझाया और न मानने पर वाहन पंक्चर कर दिए। डीएम ने भी बाइक सवारों से पूछताछ की।
विज्ञापन

शनिवार को कई चौराहों पर पुुलिस कर्मी व होमगार्डों को लाठियां फटकारनी पड़ीं। डीएम पुलकित खरे भी सुबह सिनेमा चौराहे पर पहुंच गए और वहां आने जाने वाले बाइक सवारों से पूछताछ की। स्वास्थ्य कर्मी या पुलिस कर्मी बताए जाने पर जिलाधिकारी ने कोतवाली पुलिस से इन कर्मियों की पुष्टि होने के बाद ही जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सिवाय इमरजेंसी सेवा के किसी को भी बाहर न निकलने दिया जाए।

फोटो-4-सिनेमा चौराहे पर बाइक सवार से पूछताछ करते जिलाधिकारी पुलकित खरे। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-5-बड़े चौराहे पर बाइक सवार को रोक चेताते पुलिस कर्मी राज सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-6-नुमाइश चौराहे पर साइकिल सवार युवकों को फटकारते होमगार्ड के जवान। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-7-नुमाइश चौराहे पर ई रिक्शा के पहिये की हवा निकालता होमगार्ड। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें